• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला प्रमुख सारिका ने किया सुराज एक्सप्रेस वैन को रवाना

Suraj express district chief - Pratapgarh News in Hindi

प्रतापगढ़। जिला प्रमुख सारिका मीणा ने रविवार को बांसवाड़ा रोड स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र से सुराज एक्सप्रेस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनुराग भार्गव ने बताया कि राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की जनकल्याणकारी व फलैगशिप योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सुराज एक्सप्रेस वैन जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में जाकर कला-जत्था के माध्यम से राज्य सरकार की फलैैगशिप योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। एक दिन में कला-जत्था वैन द्वारा दो ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। एक कार्यक्रम में लगभग ढाई घंटे का समय लगेगा। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति कमलेश डोसी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वृद्धि चन्द गर्ग, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनुराग भार्गव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामेश्वर मीणा, समाजसेवी धनराज शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित थे।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

यह भी पढ़े

Web Title-Suraj express district chief
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: suraj , express , district, chief, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, pratapgarh news, pratapgarh news in hindi, real time pratapgarh city news, real time news, pratapgarh news khas khabar, pratapgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved