• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जलालाबाद में सुखबीर बादल के काफिले पर हमला, पथराव

फाजिल्का। पंजाब के उप-मुख्यमंत्री और शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर उनके निर्वाचन क्षेत्र जलालाबाद के कंधवाला हाजिर खान गांव में करीब 20 लोगों के एक समूह ने पथराव किया जिसमें अकाली दल के चार कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस की एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हमले में बादल सुरक्षित है।
फाजिल्का के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)1केतन बलिराम पाटिल ने बताया कि 12 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार किए गए लोगों का किसी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है. मिली जानकारी के अनुसार सुखबीर जैसे ही वहां से निकल रहे थे उसी वक्त 15 से 20 लोगों के एक समूह ने उनके काफिले पर पथराव शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक शौचलाय के मुद्दे पर सुखबीर से बात करने का मौका नहीं मिलने पर प्रदर्शनकारी नाराज थे। इस सीमावर्ती जिले के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से इस चुनाव में सुखबीर के खिलाफ आप के भगवंत मान लड़ रहे हैं. कांग्रेस ने अभी तक यहां से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।



[@ खास खबर EXCLUSIVE: समाजवादी पार्टी की टाइमलाइन, कब और कैसे हुआ विवाद ?]

यह भी पढ़े

Web Title-Sukhbir Badals convoy in Jalalabad, stones, several injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sukhbir badals, convoy in jalalabad, stones, several, injured, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, fazilka news, fazilka news in hindi, real time fazilka city news, real time news, fazilka news khas khabar, fazilka news in hindi
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved