प्रतापगढ़। जिले के सालमगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में एक विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर आए, वहां उपचार के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया। इसके बाद सालमगढ़ पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। मौत की खबर सुन महिला के पीहर पक्ष से कई लोग हॉस्पिटल पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाकर उसकी गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद सालमगढ़ थानाधिकारी रतनसिंह ने समझाइश कर मामला शांत करवाया।
जानकारी के अनुसार मानपुर गांव निवासी रतनी बाई और उसके पति के बीच खाना बनाने को लेकर बहस हो गई। इस पर रतनी घर के बाहर गई और विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे अचेतावस्था में दलोट स्वास्थ केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता सरपंच मांगीलाल मीणा ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। रतनी के पति सरदार मीणा पर आए दिन मारपीट कर प्रताडि़त करने का भी आरोप लगाया। पीहर पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope