• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे सुच्चा सिंह छोटेपुर

Sucha Singh will contest from Gurdaspur seat - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। अपना पंजाब पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। तीसरी लिस्ट में पार्टी ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष सुच्चा सिंह छोटेपुर ने भी चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वे गुरदासपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि पंजाब की सियासी पार्टियों ने पंजाब को एक व्यापार बनाकर रख दिया है। किसी भी पार्टी को ना तो पंजाब के किसान का दर्द दिखता है, ना आम आदमी की समस्याएं और ना ही छोटे व्यापारियों की बर्बादी। उन्होंने कहा कि पंजाब का किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर है और मौजूदा सरकार की गलत नीतियों की वजह से बहुत से उद्योग पंजाब छोड़ कर जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे पंजाब को इस काले राज से छुटकारा दिलाने के लिए दिन रात एक कर देंगे और पंजाब को पहले की तरह एक खुशहाल राज्य बनाकर रहेंगे। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि 18 और प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है और बाकी नामों का भी जल्द ही ऐलान किया जाएगा।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

यह भी पढ़े

Web Title-Sucha Singh will contest from Gurdaspur seat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sucha singh will contest from gurdaspur seat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved