कानपुर। फीलखाना थाना क्षेत्र स्थित सबस्टेशन में सुपरवाइजर को नशेबाजी करने से मना करना एक सुरक्षाकर्मी को महंगा पड़ गया। गुस्साए सुपरवाइजर ने गार्ड को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। लहुलूहान हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। [@ यहां डॉक्टर नहीं, भूत-प्रेत करते है इलाज] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
फूलबाग केस्को सबस्टेशन में अर्धसैनिक कल्याण निगम की ओर से सुरक्षा गार्ड तैनात है। बीती रात सबस्टेशन में सुपरवाइजर आपस में शराब पीकर नशेबाजी कर रहे थे। सुरक्षा गार्ड श्याम सिंह ने नशेबाजी को लेकर मना किया, तो प्रोपराइटर भारत ट्रेडर्स के गैंग में शामिल सुपरवाइजर राज ने लोहे की राड से उस पर हमला कर दिया। जिससे उसकी सिर फट गया और शरीर भी चोटिल हो गया।
लहुलूहान हालत में गार्ड ने मामले की जानकारी अधिशासी अभियंता शशांक अग्रवाल व फीलखाना थानाप्रभारी को दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाप्रभारी ने बताया कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope