लखनऊ। पूर्वी
उत्तर प्रदेश के सात जिलों की 49 सीटों पर राज्य विधानसभा के छठे चरण का चुनाव
प्रचार गुरूवार शाम पांच बजे थम गया है। छठे चरण के लिए मतदान शनिवार को होगा।
पूर्वांचल इलाका प्रदेश के पिछडे इलाकों के लिए जाना जाता है। यहां के ज्यादातर
जिलों की सीमा पड़ोसी देश नेपाल और बिहार राज्य से मिलती है। छठे चरण में मुख्य रूप
से देवरिया से सांसद कलराज मिश्र, गोरखपुर से सांसद महंत आदित्यनाथ, आजमगढ क्षेत्र
से सांसद एवं समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव की प्रतिष्ठा दांव
पर लगी है। [ चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
इस चरण में जेल में बंद मुख्तार अंसारी और उनके पुत्र अब्बास भी
चुनावी मैदान में है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश पाण्डेय,
पनेरिया क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर चुनावी मैदान में है।
वहीं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और बीजेपी के सांसद योगी आदित्यनाथ की की प्रतिष्ठा
भी दांव पर है।
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope