चूरू। तम्बाकू निषेध व तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में रविवार को स्कूली विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तम्बाकू से होने वाले गंभीर रोगों के बारे में बताया गया तो वहीं हस्ताक्षर अभियान में लोगों को तम्बाकू सेवन छोडऩे की शपथ दिलाई गई। जिला मुख्यालय पर रविवार को राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रमुख मार्गों से निकाली जागरूकता रैली कस्बे के इन्द्रमणी पार्क से रवाना हुई। रैली को चूरू नगर परिषद के सभापति विजय शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीताराम लुगरिया, प्रधान प्रतिनिधि विक्रम कोटवाद, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया, भाजपा जिला प्रवक्ता सुशील लाटा, अति. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज शमा सहित अन्य अतिथियों ने रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट होते हए जिला अस्पताल पहुंची। उसके बाद कलेक्ट्रेट सर्किल, जिला अस्पताल और पंखा सर्किल पर नुक्कड़ नाटक से आमजन को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बजरंग हर्षवाल, मुकारब खां, रणजीत लुगरिया, शिवसिंह शेखावत, राजेश शर्मा, दीनदयाल लुगरिया, देवीदान चारण, किशनलाल जोड़ी व पुलिस विभाग ने सहयोग दिया। [ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज] [ गजब का टैलेंट, पैरों से पत्थर तराश बना देते हैं मूर्तियां] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
हांगकांग, सिंगापुर ने दी चेतावनी, MDH और एवरेस्ट मसालों में 'कैंसर पैदा करने वाले' तत्व
जेल दिल्ली सरकार के अधीन, फिर केजरीवाल को क्यों नहीं मिल रही दवा? : भाजपा
UP बोर्ड के नतीजे जारी, 10वीं में 89.55 और 12वीं में 82.60 प्रतिशत परिणाम
Daily Horoscope