कोटा। करण जौहर की फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने का विरोध पूरे देश में हो रहा है। वहीं कोटा में फिल्म के रिलीज होने के बाद कॉलेज छात्रों का गुस्सा देखने को मिला। शहर के कई सिनेमाघरों के बाहर कॉलेज छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉलेज के छात्र पहले तो कॉलेज में इकठ्ठा हुए। इसके बाद टोलियां बनाकर शहर के अलग-अलग सिनेमाघरों के बाहर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। ऐसे में छात्रों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और फिल्म में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों के काम पर एतराज जताते हुए विरोध प्रकट किया। छात्रों का कहना है कि पाकिस्तान भारत पर हमला कर रहा है लेकिन, हमारे देश के कलाकार पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम कर रहे हैं, यह सही नहीं है। ऐसे में पाकिस्तानी कलाकारो का विरोध किया जा रहा है। वहीं छात्रों ने चेतावनी दी है यदि जल्द ही शहर के सिनेमाघरों से फिल्म के पोस्टर नहीं हटाए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope