• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नशे में प्रतिमा की खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश

statue fragmented in Dholpur - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। जिले के बसेड़ी थाना इलाके के गांव चोरपुरा में दो युवकों ने शराब के नशे में उत्पात मचाते हुए बाबा सिद्ध मंगलिया की प्रतिमा को खंडित कर दिया और मौके से फरार हो गए। मूर्ति खंडित होने की सूचना पर गांव और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ग्रामीणों ने विरोध जताया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मंदिर के पुजारी रामस्वरूप ने बसेड़ी पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट मे बताया है कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे उसके घर के सामने स्थित बाबा सिद्ध मंगलिया के मंदिर पर गांव के ही दो युवक अपने हाथों में लाठी, डंडा लेकर आए और उन्होने मंगलियादास महाराज की मूर्ति पर धावा बोल कर तोड़ दिया। पुजारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपी उसे भी जान से मारने पर उतारू हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

[@ तीखी मिर्च के बाद अब यहां के खेतों से मिलेगी पपीते की मिठास]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-statue fragmented in Dholpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: statue, fragmented, dholpur, news of dholpur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved