• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह कल जोधपुर में, यह रहेगी व्यवस्था

state level Republic Day function in Jodhpur - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। उम्मेद राजकीय स्टेडियम में गुरुवार को होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के अधिकारी मंगलवार देर रात तक मशक्कत करते रहे। समारोह में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री मुख्यद्वार व राज्यपाल कल्याण सिंह गेट-5 से प्रवेश करेंगे। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) के अनुसार राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगी। इसे देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। स्टेडियम पिछले कई दिनों से सुरक्षा घेरे में है। पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल के लिए पेट्रोल पंप के पास स्थित गेट संख्या 5 तय किया है। जबकि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए जयपुर से आए अधिकारियों ने मुख्यद्वार का चयन किया है। समारोह देखने के लिए आने वाले आमजन स्टेडियम के गेट-7 और 8 से प्रवेश कर सकेंगे। आमजन के वाहनों की पार्र्किंग उम्मेद गार्डन तथा स्टेडियम सिनेमा के पास रहेगी। पासधारक व्यक्ति गेट 4 तथा 10 से स्टेडियम में प्रवेश करेंगे। स्टेडियम और अंसल प्लाजा के बीच वाली रोड वीआईपी लोगों की आवाजाही के लिए रिजर्व रहेगी।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-state level Republic Day function in Jodhpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: state level, republic day, function, jodhpur, news of jodhpur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved