• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना में गुरूग्राम के स्कूल को ग्रीन स्टार अवार्ड से सम्मानित

State Clean School Award Scheme, the Green Star Award for the School of Gurugram - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। स्वच्छ विद्यालय योजना के अंतर्गत हरियाणा प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाई गई राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना में गुरूग्राम के कादरपुर हाई स्कूल को ग्रीन स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रो. रामविलास शर्मा एक प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के दौरान दिया। शिक्षा मंत्री ने अलग-अलग क्षेत्र में अग्रणी रहे स्कूलों को पुरस्कृत किया। इस राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में गुरूग्राम के कादरपुर हाई स्कूल को ग्रीन स्टार प्रथम अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास वह निदेशक सैकेंडरी शिक्षा विभाग सहित अनेक अधिकारीगण मौजूद रहे। इस अवार्ड के मिलने पर स्कूल के मुख्याध्यापक रंजीत सिंह व अन्य स्टाफ सदस्यों को ग्राम पंचायत कादरपुर व सरपंच संजीत दायमा सहित सभी पंचों ने स्कूल में एकत्रित होकर स्कूल के अध्यापकों को बधाई दी। साथ ही स्कूल के शानदार प्रदर्शन को लेकर उम्मीद जाहिर की कि भविष्य में भी कादरपुर हाई स्कूल इसी तरह से प्रदेश में अपनी पहचान कायम रखेगा। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पिछले कई सालों से कादरपुर हाई स्कूल जिले में पढ़ाई का सत्र हो या साफ-सफाई का एक ग्रीनरी का पहले नंबर पर आता है। इस बार भी उनके स्कूल के विद्यार्थी परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन करेंगे। इस प्रदेश स्तरीय अवार्ड मिलने से स्कूल के विद्यार्थियों को भी गर्व महसूस हो रहा है।

[@ ठगों ने बजाया कुंवारों का बैंड,ठगे लाखों]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-State Clean School Award Scheme, the Green Star Award for the School of Gurugram
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: state clean school award scheme, the green star award for the school of gurugram, gurgaon news, gurgaon news in hindi, gurgaon crime news, gurgaon political news, gurgaon business news, गुडगाँव खबर, गुडगाँव हिंदी न्यूज़, गुडगाँव हिंदी समाचार, हरियाणा ताजा समाचार, हरियाणा न्यूज़, गुडगाँव न्यूज़, गुडगाँव आज की खबर, गुडगाँव टुडे न्यूज़, गुडगाँव पब्लिक पोल, गुडगाँव ताजा समाचार, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, , hindi news, gurgaon news, gurgaon news in hindi, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved