• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

प्रशासन से अनुमति लिए बिना जमीयत के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी शुरू

अजमेर। कायड़ विश्राम स्थली में प्रस्तावित जमीयत उलेमा हिंद के राष्ट्रीय अधिवेशन तलवार लटकी हुई है। जिला प्रशासन से अनुमति लिए बिना ही कार्यकर्ताओं ने अधिवेशन की तैयारी कर ली है, लेकिन जिला कलेक्टर ने कहा कि पुलिस सीआईडी सीबी की जांच रिपार्ट के बाद ही अधिवेशन की अनुमति मिल पाएगी। जमीयत उलेमा ए हिंद कायड़ विश्राम स्थली में अधिवेशन के लिए उलेमा हिंद के राष्ट्रीय सचिव हकीमुद्दीन कासमी और सदस्य कारी शौकत अली, अब्दुल वाहिद खत्री के नेतृत्व में गुरुवार को भी एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर से मिला और अनुमति के लिए आग्रह किया, लेकिन जिला कलेक्टर ने पुलिस और इंटेलिजेंस का हवाला देते हुए फिलहाल अनुमति पर सहमति नहीं दी है। उधर, कार्यकर्ताओं ने अजमेर की कायड़ विश्राम स्थली पर राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह अधिवेशन 11, 12 एवं 13 नवंबर को होना है। अधिवेशन के लिए बड़े पैमाने पर टैंट लगाने का काम किया जा है। इसके साथ ही राजस्थान और देशभर से हजारों लोगों को शामिल करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जमीयत की यह तैयारियां की जा रही हैं। दरगाह कमेटी के नाजिम ले.कर्नल मंसूर अली खान ने भी पूर्व में जारी अनुमति को निरस्त कर दिया था।

ऑल इंडिया उलेमा मशायख बोर्ड ने जताया विरोध

यह भी पढ़े :CM अखिलेश की रथ यात्रा 56 किमी गई, रथ 1 किमी पर रूका, SEE PIC
यह भी पढ़े :बीजेपी परिवर्तन यात्रा की तैयारियां पूरी, परिवर्तन रथ की देखिए 20 तस्वीरें

यह भी पढ़े

Web Title-start preparing national convention of the Jamiat of the Without permission from the administration
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: start, preparing, national, convention, jamiat, without, permission, administration, ajmer, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved