• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नशामुक्ति के लिए पुलिस का ‘पहल’ शिविर शुरू, गृहमंत्री ने किया उद्घाटन

उदयपुर। जिला पुलिस प्रशासन, अलंकार फाउंडेशन एवं गीतांजलि हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति एवं पुनर्वास के लिए संचालित पहल शिविर मंगलवार से गीतांजलि हॉस्पिटल में शुरू हुआ। शिविर का उद्घाटन गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने किया। शिविर को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य नशे के आदी लोगों को नशे की लत छुड़वाकर समाज की मुख्यधारा में लाना है। 27 दिसंबर तक चलने वाले इस आवासीय शिविर में नशे के आदी लोगों के लिए निशुल्क भोजन, आवास व चिकित्सकीय सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी। पहल अभियान के इंचार्ज हनुमंत सिंह भाटी ने बताया कि शिविर के उद्घाटन समारोह में सकरात्मक सोच के साथ खुशहाल जिंदगी जीने की थीम को लेकर विभिन्न डांस की प्रस्तुतियां दी गईं। युवाओं ने डांस के माध्यम से नशे को हमेशा के लिए बाय-बाय कहते हुए उससे दूर रहने का संदेश दिया, साथ ही जिंदगी से प्यार करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में डॉक्यूमेंट्री के जरिये भी किस तरह नशे की लत इंसान की पूरी जिंदगी तबाह कर देती है और वो अपने परिवार से भी दूर होता जाता है, यह भी दर्शकों को बताया गया। 500-1000 के बंद नोट अवैध करार देने को अब कानून बदलेगी सरकार

यह भी पढ़े

Web Title-start initiative camp of the police, inaugurate by the Home Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gulab chand kataria, home minister, initiative, camp, police, inaugurate, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved