• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली को वैक्सीन देने के लिए तैयार स्पुतनिक वी, तय की जाएगी मात्रा : केजरीवाल

Sputnik V ready to give vaccine to Delhi, quantity to be decided: Kejriwal - News in Hindi

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को घोषणा की कि स्पुतनिक वी के निर्माता रूसी एंटी-कोविड वैक्सीन की आपूर्ति दिल्ली को करने के लिए सहमत हो गए हैं, लेकिन इसकी मात्रा अभी तय नहीं की गई है। उन्होंने कहा, '' हम स्पुतनिक वी के निमार्ताओं के संपर्क में हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे हमें वैक्सीन देंगे, लेकिन मात्रा अभी तय नहीं की गई है। हमारे अधिकारियों और वैक्सीन निमार्ताओं के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को भी मुलाकात की।'' केजरीवाल ने बुधवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि 18-44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण प्रक्रिया को पिछले चार दिनों से निलंबित कर दिया गया है, क्योंकि यह स्पष्ट नहीं है कि दिल्ली को कोविड रोधी जैब्स की अगली आपूर्ति कब की जाएगी।
उन्होंने कहा कि 45 और उससे अधिक आयु समूहों के लिए कोवैक्सिन स्टॉक भी समाप्त हो गया है और सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर केवल कोविशील्ड खुराक दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राजधानी में म्यूकोर्मिकोसिस (ब्लैक फंगस) संक्रमण लगातार बढ़ रहा है और बुधवार तक 15 से अधिक सरकारी और निजी अस्पतालों में इससे जूझ रहे 620 लोगों का इलाज किया जा रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sputnik V ready to give vaccine to Delhi, quantity to be decided: Kejriwal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister arvind kejriwal, ready to give vaccine to delhi, sputnik v, quantity to be decided, coronavirus, covid-19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved