• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोगों को बताएं भाजपा सरकार की वादाखिलाफी: विश्वेन्द्र सिंह

Spread the BJP governments flivver: vishvendra Singh - Karauli News in Hindi

करौली। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तथा डीग-कुम्हेर विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस की रीति-नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं। प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझते हुए गांव-गांव ढाणी-ढाणी जाकर लोगों को भाजपा सरकार की वादाखिलाफी के बारे में बताए। सिंह यहां हिंडौन सिटी में पूर्व मंत्री भरोसीलाल जाटव के घर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। सिंह ने कहा कि भाजपानीत प्रदेश सरकार हर मामले में नाकाम साबित हो रही है। प्रदेश के युवा, किसान, व्यापारी तथा आम लोग सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ लेवल तक जाकर सरकार की नाकामियों को उजागर करे। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार सैनिकों के साहस और सर्जिकल स्ट्राइक को राजनीतिक रंग दे रही है। पूर्व मंत्री जाटव ने कहा कि संगठन की कामयाबी के लिए बूथ लेवल पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है। इस मौके पर अरविन्द जैन, रामचरण खुरसटपुरा, नरेश गुर्जर, रमाकांत पंडा, विजयबाला शर्मा, राजीव शुक्ला, भगतसिंह डागुर, मोहरसिंह सैनी, भूरासिंह जाटव, आरती मीणा, भगवान सिंह डागुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़े :सडक़ पर ही बीवी को कहा तीन बार तलाक, किया घरबदर यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

यह भी पढ़े

Web Title-Spread the BJP governments flivver: vishvendra Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: spread, bjp, government, flivver, vishvendra singh, karauli, hindon city, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, hindi news, breaking news in hindi, karauli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved