• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधिक सेवा प्राधिकरण की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

Sports competition launched in the State Legal Services Authority - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय के जस्टिस एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के.एस. झवेरी ने कहा है कि खेलों में स्वस्थ शरीर के महत्व को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किया जा रहा है। ओलंपिक खेलों में जो देश ज्यादा पदक जीतते हैं, उन्हें सबसे शक्तिशाली देश माना जाता है। उन्हाेंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। जस्टिस झवेरी गुरुवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम मेंं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खेलों में सफलता ही महत्वपूर्ण नहीं है, इनमें भाग लेना भी बड़ी बात है।उन्होंने कहा कि धनाभाव के कारण कोई भी व्यक्ति विधिक सेवा से वंचित नहीं रहना चाहिए। विधिक सेवा प्राधिकरण इसी उद्देश्य से देश के युवा वर्ग और आम आदमी को विधिक सेवा संस्थाओं से जोड़ने के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। झवेरी ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस अनिल आर. दवे के निर्देशानुसार इस बार राज्य में स्कूल, तहसील, जिला एवं संभाग स्तर पर विभिन्न खेलकूद स्पर्धाओं का आयोजन भी किया गया है। संभाग स्तर पर खेलकूद स्पर्धाओं में विजेता रहे खिलाड़ी इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव एस.के. जैन ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 9 नवम्बर को विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है, इस दिन 1987 में विधिक सेवा अधिनियम लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इस वर्ष से खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन शुरु किया है। पिछले वर्षों मेें वाद-विवाद, निबन्ध व पोस्टर प्रतियोगिता जैसी सांस्कृतिक गतिवधियों का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने विधिक सेवा की गतिविधियों से करीब 2.75 लाख छात्र-छात्राओं को जोड़ने के लिए अभिभावकों व शिक्षकों का आभार जताया। कार्यक्रम में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में उप सचिव निहाल चन्द, श्रीमती आंचल अग्रवाल और अनुतोष गुप्ता सहित विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी, अभिभाषकगण, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, राजस्थान स्काउट-गाइड के अधिकारी व प्रशिक्षक तथा प्रदेश के सभी संभागों से आए खिलाड़ी, उनके कोच व अभिभावकों के अलावा गणमान्य नागरिक मौजूद थे ।

यह भी पढ़े :अखिलेश की रथयात्रा से पहले भिड़े समर्थक, पहुंचे मुलायम, शिवपाल भी यह भी पढ़े :CM अखिलेश को 2 करोड़ का रथ छोड़कर कार में होना पड़ा सवार

यह भी पढ़े

Web Title-Sports competition launched in the State Legal Services Authority
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan high court of justice, rajasthan state legal services authority executive chairman ks zaveri, jaipur news, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved