• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्यपाल से किया स्पोर्ट्स बिल को मंजूरी देने का आग्रह

Sports bill sought from the Governor - Shimla News in Hindi

शिमला। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह विक्रमादित्य सिंह ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें भेजे गए स्पोर्ट्स बिल को मंजूरी दी जाए। उन्होंने कहा कि सभी खेल संघ इसका इंजार कररहे हैं। वे सोमवार को यहां में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस शीघ्र ही युवा कांग्रेस आपके द्वार अभियान का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है। इसे मंगलवार को कांगड़ा जिला से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ाजिला में अधिकतर विधायक कांग्रेस के हैं। युवा कांग्रेस युवाओं के बीच जा कर उनकी समस्याओं को सुनेगी। फील्ड से जो फीडबैक आएगा, उससे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा के नगरोटा में भी निकट भविष्य में कांग्रेस की एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली के लिए राहुल गांधी से समय लिया जाएगा। इसे जनवरी या फरवरी में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के चार साल पूरे होने पर 25 दिसंबर को मंडी में बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। वहां सरकार के चार वर्षों में हुए विकास कार्य को लेकर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वे विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। चुनाव किस क्षेत्र से लड़ा जाएगा, इसका फैसल पार्टी करेगी। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
लक्जरी गाड़ी में थे डेढ़ करोड़ रुपए, बैंक मैनेजर सहित दो हिरासत में

यह भी पढ़े

Web Title-Sports bill sought from the Governor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sports, bill, governor, vikarmaditya, himachal news, shimla, political news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved