• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विशेष पुलिस आफिसर की भर्ती शुरू

Special police officer recruitment - Kurukshetra News in Hindi

कुरुक्षेत्र। विशेष पुलिस आफिसर की भर्ती के लिये करीब 360 पूर्व सैनिक पुलिस लाइन पहुंचे। इनमें 161 पूर्व सैनिक, हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल से निकले पुरुष 178 तथा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल से निकली गई 28 महिला हैं।
गौरतलब है कि पुलिस महा-निदेशक पंचकुला के आदेशानुसार जिला कुरुक्षेत्र में विशेष पुलिस अधिकारी के 50 पदो की भर्ती प्रक्रिया 8 नवम्बर को पुलिस लाईन मे होनी थी। इन पदो के लिए भूतपूर्व सैनिको के साथ-साथ हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल से निकाले गए पुरुष व महिला सिपाही भी आवेदन कर सकते है।
यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने बताया कि मुख्यालय के आदेशानुसार जिला कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 21 के अनुसार विशेष पुलिस अधिकारियों का चयन किया जाना है। इसके लिए जिले में 50 पद भूतपूर्व सैनिकों व हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल से निकाले गए पुरुष व महिला सिपाही के जरिये भर्ती किए जाएंगे। इन पदों के आवेदन के लिए निर्धारित उम्र 25 से 50 वर्ष की होनी चाहिए। इन चयनित विशेष पुलिस अधिकारी को 14000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। देर शाम तक भर्ती प्रकिया चल रही थी।



यह भी पढ़े :खास खबर SPECIAL: शरीयत में क्या फलसफ़ा है तलाक़ का

यह भी पढ़े :मां को कोठरी में कैद कर गंगा मां की पूजा कर रहा बेटा, पढ़ें क्या है माजरा

यह भी पढ़े

Web Title-Special police officer recruitment
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: special, police, officer, recruitment in kurushetra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kurukshetra news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved