• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कुष्ठ रोग के प्रति भ्रांतियों के खिलाफ ‘स्पर्श’ अभियान आज से

Sparsh campaign Against leprosy will Start from today - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। भारत सरकार के निर्देशानुसार 30 जनवरी से 13 फरवरी तक ‘स्पर्श कुष्ठ जागरुकता पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। इस दौरान शहर से लेकर गांव और ढाणी तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि कुष्ठ एक सामान्य जीवाणु जनित बीमारी है। इसका इलाज आसानी से होता है। इसे समझते हुए यदि कुष्ठ रोगी सामने आएं, तो इस रोग का उन्मूलन बहुत जल्दी संभव है। इसी विचार को केंद्र में रखते हुए चिकित्सा एवं स्वाथ्य विभाग द्वारा आज से ‘स्पर्श कुष्ठ रोग जागरुकता पखवाड़ा’ शुरू किया जा रहा है, जो 13 फरवरी तक चलेगा। पल्स पोलियो अभियान के तहत घर-घर जाने वाले स्वास्थ्यकर्मी कुष्ठ रोग की पड़ताल भी करेंगे। पखवाड़े के दौरान सरकारी विद्यालयों में जागरुकता रैली, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, नारा लेखन प्रतियोगिता तथा समूह चर्चा जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ‘स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान’ का नेतृत्व करते हुए जिला कलक्टर वेद प्रकाश ने जिले की जनता के नाम संदेश जारी किया है। इसमें जिला कलक्टर ने कुष्ठ रोग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों से अपील की है कि इस बारे में पूरी सावधानी बरतें और कुष्ठ रोग की जांच कराएं। कुष्ठ रोगियों को हर प्रकार से सहायता करें।

[@ यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Sparsh campaign Against leprosy will Start from today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sparsh, campaign, against, leprosy, start, today, news of bikaner- bikaner, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved