• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

पूर्व एयर चीफ एसपी त्यागी को जमानत

नई दिल्ली। अगस्टावेस्टलैंड केस में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिल गई है। पटियाला हाउस कोर्ट ने पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को 2 लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत मिली। कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर नहीं छोडक़र जाने और सबूतों के साथ छेड़छाड़ ना करने का आदेश दिया है। अगस्टावेस्टलैंड मामले में संजीव त्यागी और गौतम खेतान की जमानत याचिका पर कोर्ट 4 जनवरी को फैसला सुनाएगी, तब तक न्यायिक हिरासत जारी रहेगी। मामले में आरोपी पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी और अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला सुनाया है। इससे पहले कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई में जमानत का विरोध करते हुए सीबीआई ने कहा कि ये एक बड़ी और अहम जांच है जिसमें कई हाई रैंक लोगों की भूमिका की जांच जारी है। अभी की जांच में त्यागी के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं जिनसे घोटाले की कडियां जोडऩे में मदद मिलेगी। मामले में आरोपियों के मीटिंग करने और उनकी जगहों को भी साबित करने वाले सबूत मिले हैं।

[@ Exclusive- दंगल से जगा हरियाणा में उम्मीदों का मंगल]

यह भी पढ़े

Web Title-SP Tyagi granted bail in AgustaWestland chopper scam case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sp tyagi, granted bail, agustawestland chopper scam case, agustawestland chopper scam, former indian air force chief s p tyagi, patiala house court, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved