• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अखिलेश को झटका, बीजेपी में शामिल हुए सपा विधायक मंजू सिंह

SP MLA Manju Singh joined BJP - Gonda News in Hindi

गोंडा।जिले के तरबगंज विधान सभा क्षेत्र के सपा विधायक अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। समाजवादी पार्टी से टिकट न मिलने के कारण कयास लगाए जा रहे थे कि वह भाजपा में जा सकते है।
भाजपा में शामिल होने के बाद अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने उनके साथ जो व्यवहार किया वह कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिहं के साजिस से किया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को दिल्ली में इलाकाई सांसद बृज भूषण शरण सिंह के साथ वह भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिले और वहीं बिना शर्त भाजपा ज्वाइन की। उन्होंने कहा कि पंडित सिंह ने अपने भतीजे सूरज सिंह को विधायक बनाने के लिए पंडित सिंह के क्षेत्र गोंडा सदर से टिकट दिलवाकर स्वयं तरबगंज से चुनाव लड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंजू सिंह अखिलेश यादव के करीबी थे और पूर्व में जारी सूची के अनुसार वह तरबगंज से पार्टी क प्रत्याशी थे। बाद में पंडित सिंह ने उनका टिकट कटवाकर स्वयं ले लिया और उन्होंने अपनी परम्रागत सीट अपने भतीजे को सौंप दी। सपा ने गोंडा सदर से पंडित के भतीजे को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा में आने पर जिले के भाजपा नेताओं ने अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके तरबगंज से भाजपा प्रत्याशी प्रेम नरायन पाण्डेय गोंडा सदर से भाजपा प्रत्याशी प्रतीकभूषण सिहं भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र आदि मौजूद रहे।

[@ UP ELECTION: क्या मुलायम करेंगे लोकदल का प्रचार ?]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-SP MLA Manju Singh joined BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sp mla, manju singh, joined, bjp, up election, up election , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gonda news, gonda news in hindi, real time gonda city news, real time news, gonda news khas khabar, gonda news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved