• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन,दोनों पार्टियों की ओर से किया गया ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी ने रविवार को राज्य की 403 विधानसभा सीटों में से 298 पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है और 105 सीटें अपने घटक दल कांग्रेस के लिए छोड़ दी है। लखनऊ में दोनों पार्टियों की ओर से की गई संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में गठबंधन का ऐलान किया गया। सपा 298 तथा कांग्रेस 105 सीटों पर लड़ेगी चुनाव। यूपी के समाजवादी पार्टी प्रमुख नरेश उत्तम ने यह जानकारी दी। गठबंधन का ऐलान करने के लिए राजबब्बर रविवार शाम लखनऊ आए।

पिछले कुछ दिनों से दोनों पार्टियों के बीच सीटों को लेकर गठबंधन की बात अटकी हुई थी। पार्टी के एक नेता ने बताया था कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कांग्रेस को 120 सीट देने के लिए तैयार थे पर बाद में वे अपनी बात से पलट गए थे। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने रविवार को कहा कि सपा के साथ गठबंधन को लेकर प्रियंका गांधी ने कोशिशें की हैं।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद यह तय हुआ। पहले समाजवादी पार्टी, कांग्रेस को केवल 90 सीटें देने पर राजी थी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने रविवार को ट्वीट किया और कहा कि यह कहना गलत होगा कि कांग्रेस की ओर से कोई बड़ा नेता बात नहीं कर रहा है। सीएम यूपी, कांग्रेस महासचिव और प्रियंका गांधी के बीच उच्च स्तर की बातचीत चल रही है। इस ट्वीट को सपा के साथ गठबंधन की बातचीत के लिए प्रियंका को श्रेय देने की कोशिश की तरह भी देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि प्रियंका की अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल से लंबी बातचीत हुई है लेकिन जब शनिवार को दोनों खेमे अपनी मांग पर डटे रहे तब जाकर गठबंधन की योजना को अमली जामा पहनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को हस्तक्षेप करना पड़ा।

इससे पहले की खबर के अनुसार...

सूत्रों की मानें तो सपा-कांगे्रेस का गठबंधन लगभग तय है। शनिवार को अखिलेश और प्रशांत किशोर के बीच बातचीत बेनतीजा होने के बाद कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक के बाद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि रविवार सुबह गठबंधन पर अंतिम फैसला ले लिया जाएगा।

इन सब घटनाक्रमों के बीच अखिलेश ने देर रात प्रशांत किशोर को फिर से बातचीत के लिए बुलाया। वहीं प्रियंका गांधी ने दिल्ली में रामगोपाल यादव के साथ बैठक की। दरअसल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है।

कांग्रेस यूपी में 100 से ज्यादा सीटें चाहती है लेकिन समाजवादी पार्टी इतनी सीटें कांग्रेस को देने के लिए राजी नहीं है। माा जा रहा है कि कांग्रेस को यूपी में 103 सीटें मिल सकती हैं।

[@ दुनिया की शीर्ष 5 तोपों में शामिल हुई ‘धनुष’, दमखम में बोफोर्स से भी आगे]

यह भी पढ़े

Web Title-SP Congress Alliance Nearly Over, Congress Rejects Akhilesh Yadavs Final Offer Of 99 Seats
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up election, up election 2017, sp congress alliance, sp congress alliance nearly over, congress rejects akhilesh yadavs final offer, akhilesh yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved