लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर अभी भी सस्पेंस है। गौरतलब है कि सीटों के बंटवारे को लेकर अभी तक सपा और कांग्रेस का गठबंधन नहीं हो पाया है। इसके बीच कल अखिलेश ने यूपी में विधानसभा चुनवों के लिए कल अपने उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर दी। सपा की लिस्ट को देखकर कांग्रेस भी भौंचक्की रह गई। [@ दुनिया की शीर्ष 5 तोपों में शामिल हुई ‘धनुष’, दमखम में बोफोर्स से भी आगे]
शुक्रवार को एसपी की ओर से जारी की गई 210 सीटों की लिस्ट में 9 सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस के विधायक हैं। ऐसे में यहां एसपी के प्रत्याशी उतारे जाने से कांग्रेस बिफर गई है। इसके अलावा कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले अमेठी और रायबरेली की सीटों को लेकर भी पेच फंसा हुआ है। कांग्रेस यूपी में 100 सीटें चाहती है लेकिन अखिलेश कांग्रेस को इतनी सीटें देने को राजी नहीं है।
अब सपा और कांग्रेस के गठबंधन को बचाने के लिए प्रियंका गांधी आगे आ गई हैं। प्रियंका ने सपा से गठबंधन तय करने के लिए अपने एक भरोसेमंद दूत को अखिलेश यादव से बातचीत करने के लिए लखनऊ भेजा है।
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope