इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी परिवार के बीच घमासान शायद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कार्यकर्ताओं ने एक ओर अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर जश्न मनाया। तो वहीं चाचा अमर सिंह पर अपनी भड़ास भी निकाली। इलाहाबाद के सुभाष चौराहे पर सीएम अखिलेश यादव के समर्थन में सपाईयो ने नारेबाजी करते हुये प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सपा कुनबे में मची आपसी कलह के लिए अमर सिंह को जिम्मेदार ठहराते हुये उनका पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ अमर सिंह की शवयात्रा निकाली वहीं शव यात्रा खत्म होने के बाद उसमें आग लगा कर अंतिम संस्कार भी किया।कार्यकर्ताओंं ने अखिलेश यादव के समर्थन में नारेबाजी करते हुए नेता जी को दलालों से सावधान रहने की भी चेतावनी दे डाली। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी से निकाले जाने के बाद सम्मान वापसी भी हुई। लेकिन अमर सिंह व राम गोपाल यादव को पार्टी से बाहर कर दिया गया। राम गोपाल के अखिलेश समर्थक होने के कारण कार्यकर्ताओंं ने उन पर तो चुप्पी साधे रखी लेकिन अमर सिंह पर अपना गुस्सा उतारा। [@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope