• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पति की गुहार,पत्नी से बचाओ,कोर्ट नहीं माना

south korean husband accuses wife of rape, court dismisses allegations - News in Hindi

नई दिल्ली। अब महिलाओं पर भी पुरूषों का दुष्कर्म के आरोप लगने लगे हैं। सियोल की एक महिला पर दुष्कर्म करने के आरोप महिला के पति ने ही लगाए हैं। बेचारे पति ने स्थानीय अदालत में अर्जी देकर कहा कि उसकी पत्नी उससे दुष्कर्म करती है और इस मामले में न्याय दिया जाए। मामला साउथ कोरिया की राजधानी सियोल का है।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए स्थानीय अदालत ने पति को शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने के आरोपों को खारिज करते हुए 41 वर्षीय महिला को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि शिम (महिला का सरनेम) को आरोपों में दोषी नहीं माना जा रहा है क्योंकि कोई भी महिला पुरूष की मर्जी के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बना सकती।

महिला के पति किम ने अपनी पत्नी पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। किम ने पत्नी शिम पर 29 घंटे तक घर में बंद रखने और उसके ज्यादती करने का भी आरोप लगाया था जिसमें अदालत ने महिला को दोषी ठहराया है। पत्नी की ओर से हुई ज्यादती में पति किम को चोट भी लग गई है। पति के साथ ज्यादती करने के लिए अदालत ने महिला को तीन साल की कैद की सजा सुनाई है। शादी के बाद महिला पर पति का दुष्कर्म करने आरोप देश में मैरिटल रेप का पहला मामला बन गया है।

यह भी पढ़े

Web Title-south korean husband accuses wife of rape, court dismisses allegations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: south korea, husbandm wife, rape, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved