• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

साउथ बाईपास को मिलने वाले मार्ग को चौड़ा करने का मामला अब सीएम के यहां पहुंचा

South bypass road receives the matter of widening arrived CM - Hisar News in Hindi

हिसार। बस स्टैंड के पीछे न्यू ऋषि नगर एरिया से होते हुए साउथ बाईपास को मिलने वाले मार्ग को चौड़ा करने का मामला अब सीएम विंडो में दर्ज करवाया गया है। न्यू ऋषि नगर सहित सेक्टर-14-पी व सेक्टर-14 पार्ट-टू के लोगों ने इस मार्ग को 24 मीटर चौड़ा तथा न्यू ऋषि नगर क्षेत्र के लोगों के लिए 30 फुट चौड़ी सर्विस लेन बनाने की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि यदि उनकी इस मांग को मुख्यमंत्री भी नहीं मानते तो आगामी दिनों में वे धरना एवं प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने कहा कि वे इस मार्ग को बनवाने का विरोध नहीं कर रहे, बल्कि हजारों क्षेत्रवासियों के परिवारों की सडक़ हादसे में मौत की संभावनाओं को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम विंडो में दी शिकायत में लोगों ने कहा कि जिला प्रशासन शहर के मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड से नागोरी गेट तक दिनभर रहने वाली जाम की समस्या को खत्म करने के लिए बस स्टैंड के पीछे से श्मशान भूमि के साथ से साउथ बाईपास तक लिंक रोड बना रहा है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बनने से निश्चित रूप से शहर के मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या दूर होगी, मगर यदि इस मार्ग को केवल फिलहाल की योजना के अनुसार केवल 15 मीटर चौड़ा बनाया गया तो यहां आए दिन सडक़ हादसे होंगे। इससे बचाव के लिए इस मार्ग को कम से कम 24 मीटर बनाया जाना चाहिए। दूसरी तरफ उन्होंने यह भी बताया कि इस मार्ग के एक तरफ न्यू ऋषि नगर एरिया है, जिसकी नौ गलियां हैं, जिनमें करीबन 5 हजार परिवारोंं का आवास है। तथा इसी मार्ग के दोनों तरफ तीन श्मशान घाट भी हैं। इस मार्ग के साथ यदि न्यू ऋषि नगर के लोगों के लिए सर्विस लेन नहीं बनाई गई तो श्मशान भूमि में आने वाले लोगों और क्षेत्रवासियों को फिलहाल बनाई जा रही केवल 15 मीटर रोड से ही आवागमन करना पड़ेगा, जो कि लगभग असंभव है और इस मार्ग को हमेशा जाम की स्थिति में ही डाले रखना है।
उन्होंने सीएम विंडो पर दर्ज शिकायत के माध्यम से अपील की है कि इस मार्ग को 15 से 24 मीटर बनाया जाए, जिससे यहां जाम की स्थिति न बने। और साथ ही न्यू ऋषि नगर के क्षेत्रवासियों तथा श्मशान भूमि में आने वाले लोगों के लिए 30 फुट की सर्विस लेन बनाई जाए, ताकि सडक़ हादसे की संभावनाएं न्यून रह जाएं।
इसके साथ-साथ सेक्टर-14 व सेक्टर-14पार्ट-टू के लोगों ने इस मार्ग के साथ से गुजर रहे बरसाती नाले को बंद करवाने की मांग भी रखी है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस नाले से दिनभर दुर्गंध फैली रहती है और मौसम के परिवर्तन के वक्त लोगों के बीमार होने लगते हैं। हाल ही में फैले डेंगू और चिकनगुनिया भी सेक्टर-14 व न्यू ऋषि नगर क्षेत्र में काफी ज्यादा है।
यह भी पढ़े :चिंताजनक:क्राइम कैपीटल में बदलता जयपुर,चौथा स्थान,जबकि देश में सबसे ज्यादा
यह भी पढ़े :बीजेपी परिवर्तन यात्रा की तैयारियां पूरी, परिवर्तन रथ की देखिए 20 तस्वीरें

यह भी पढ़े

Web Title-South bypass road receives the matter of widening arrived CM
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: south bypass road receives the matter of widening arrived cm manoharlal khatter, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved