• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जमीन के विवाद में 70 वर्षीय पिता की गोली मारकर हत्या

son shot Father in case of Ground sharing dispute - Mainpuri News in Hindi

मैनपुरी। कस्बा कुराबली के नगला बख्ती में जमीनी विवाद के चलते पुत्र ने 70 वर्षीय पिता की गोली मार कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। जबकि हत्यारा पुत्र मौके से भाग निकला, वहीं मृतक का दूसरा पुत्र भी मौके पर मौजूद नहीं मिला। थाना पुलिस ने शव विच्छेदन ग्रह भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है । ग्रामीणों के अनुसार ग्राम नगला बख्ती निवासी 70 वर्षीय रघुवर दयाल के दो पुत्र प्रेम सिंह व जगन्नाथ है। रघुवर दयाल के पास 50 बीघा जमीन है जिसमें से वो अपने छोटे पुत्र प्रेमसिंह को हिस्सा न देकर बड़े पुत्र जगन्नाथ को उक्त जमीन का वारिस बनाना चाहता था। इसी बात को लेकर आये दिन परिवार में कलह होती रहती थी। मालूम हो कि प्रेमसिंह के एक पुत्री है और जगन्नाथ के दो पुत्र। इसीलिए रघुवर दयाल अपने दूसरे पुत्र को उसका हिस्सा नहीं दे रहा था। जमीनी बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। तभी प्रेमसिंह व उसके सहयोगी गांव के बाहर मंदिर के पास घात लगा कर बैठ गये उसी समय रघुवर दयाल अपने खेत पर जा रहे थे तो पहले से घात लगाये बैठे लोगों ने उन्हें घेर लिया और रघुवर दयाल पर फायरिंग कर दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की रिपोर्ट जगन्नाथ ने थाने पर दर्ज करा दी है ।

[ दृष्टिहीन मुस्लिम ल़डकी को कंठस्थ है श्रीभागवत गीता]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-son shot Father in case of Ground sharing dispute
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: father, shot, dead, ground, sharing, dispute, son shot, father, case ground , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mainpuri news, mainpuri news in hindi, real time mainpuri city news, real time news, mainpuri news khas khabar, mainpuri news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved