अलवर। यहां ईटाराना छावनी में ड्यूटी के दौरान 35 वर्षीय नायब हवलदार हरनाम सिंह लवाना सिख ने अपनी सर्विस राइफल इंसास से खुद के सिर में गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता सुबह 8.30 बजे उस समय चला, जब वह ड्यूटी पूरी होने के बाद भी सर्विस राइफल मालखाने में जमा कराने नहीं पहुंचा। घटना के बाद छावनी के अधिकारियों ने एमआईए थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस का मानना है कि सैनिक हरनाम सिंह ने खुद को गोली मारकर सुसाइड किया है। मगर, पुलिस को फिलहाल सैनिक के सुसाइड के कारणों का पता नहीं चला है। वहीं इस घटना से छावनी के सैनिकों में सनसनी फैल गई। मौके पर काफी संख्या में सैनिक एकत्र हो गए। सूचना पर थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर राजीव गांधी सामान्य अस्पताल भिजवाया। [@ यहां पकौडे और चटनी के नाम रामायण के किरदारों पर] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope