• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 7

गुरुग्राम के सोहना में 4.43 एकड़ भूमि पर 22 करोड़ रूपए की लागत से बनेगा नया न्यायिक परिसर

सोहना। गुरुग्राम जिला के सोहना कस्बा में लगभग 4.43 एकड़ भूमि पर 22 करोड़ रूपए की लागत से नया न्यायिक परिसर बनेगा जिसकी आधारशिला पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायधीश अजय कुमार मित्तल तथा सूर्यकांत ने रखी। यह परिसर एक साल में बनकर तैयार होगा। दोनों न्यायधीशों ने सोहना में लायर्स चैंबर की आधारशिला भी रखी। इस मौके पर संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति अजय कुमार मित्तल ने कहा कि सोहना में दो अदालते 18 सितंबर 2013 मेे शुरू की गई। इसके बाद इनकी संख्या 3 हुई और ये मार्केट कमेटी के किराए के भवन मेंं लगाई जा रही हैं, जोकि जर्जर अवस्था में है और अदालत लगाने के लिए उपयुक्त नहीं हैं। उन्होंने बताया कि शुरू में सोहना के न्यायिक परिसर में 8 अदालतें बनेगी और पूरा परिसर सैंटरलाईज्ड वातानुकुलित होगा। इसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगे होंगे तथा पार्किंग का प्रावधान भी किया जाएगा। इस परिसर का विस्तार करके 8 और अदालतें बनाने का प्रावधान भी किया जाएगा।उपस्थित अधिवक्ताओं तथा आम जनता को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि सोहना में न्यायिक परिसर के निर्माण में राज्य सरकार ने पूरा सहयोग दिया है जिसके लिए वे सरकार के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि सोहना के न्यायिक परिसर में लिटीगैंट्स हॉल, महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग बार रूम तथा पार्किंग आदि की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि यहां न्यायिक परिसर बनाने का यही उद्देश्य है कि आम आदमी को सुलभ व सस्ता न्याय मिले, जिसमें वकीलों की अहम भूमिका होती है। साथ ही उन्होंने वकीलो का आह्वान किया कि जो लोग कोर्ट कचहरी का खर्च उठाने में सक्षम नही हैं, उन्हें भी न्याय दिलवाने में सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि बढते शहरीकरण के साथ सोहना में लोग जागरूक होंगे तो यहां अलग किस्म के केस आएंगे।
न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि अपने प्रोफेशनल जीवन में नैतिक मूल्यों पर अडिग रहते हुए न्याय की गुणवत्ता के लिए प्रतिबद्ध रहना, बार एसोसिएशन की जिम्मेदारी है। उन्होंने उच्च न्यायालय की बिल्डिंग कमेटी की तरफ से आश्वासन दिया कि आम जनता को सुलभ व सस्ता न्याय दिलवाने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी।

[@ हम लिखते हैं दोनों हाथ से, दायां हो या बायां]

यह भी पढ़े

Web Title-Sohna Gurugram of 4.43 acres at a cost of Rs 22 crore will be new judicial complex
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sohna gurugram of 4-43 acres at a cost of rs 22 crore will be new judicial complex, gurgaon news, gurgaon news in hindi, gurgaon crime news, gurgaon political news, gurgaon business news, गुडगाँव खबर, गुडगाँव हिंदी न्यूज़, गुडगाँव हिंदी समाचार, हरियाणा ताजा समाचार, हरियाणा न्यूज़, गुडगाँव न्यूज़, गुडगाँव आज की खबर, गुडगाँव टुडे न्यूज़, गुडगाँव पब्लिक पोल, गुडगाँव ताजा समाचार, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, , hindi news, gurgaon news, gurgaon news in hindi, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved