अमृतसर। जिले के माहला गांव में कुछ लुटेंरो ने एक महिला से पर्स छीनने की कोशिश की। लेकिन जब महिला ने पर्स नहीं दिया तो लुटेरों ने महिला पर तेज धार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला की आधा हाथ उसके शरीर से अलग हो गया। पुलिस ने मौके पर जांच प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार महला निवासी नेहा बाजार जा रही थी तभी उसका पर्स छीनने का प्रयास किया गया। लेकिन जब महिला ने संघर्ष किया तो लुटेरों ने उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी बाजू कट कर सडक़ पर ही गिर गई। पुलिस अब क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope