कन्नूर। केरल में धर्मादम के अंडलूर में कुछ दिन पहले हुई भाजपा कार्यकर्ता
की हत्या के सिलसिले में माकपा के छह कार्यकर्ताओं को शनिवार को गिरफ्तार
कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी माकपा के कार्यकर्ता और शुभचिंतक हं और उनकी
उम्र 25 से 31 साल के बीच है। सभी अंडलूर के रहने वाले हैं। मारा गया भाजपा
कार्यकर्ता भी यहीं का निवासी था। [@ Punjab Polls-परम्परागत राजनीति से बहुत अलग इस बार के चुनाव ]
माकपा के नेताओं ने पहले कहा था
कि रिश्तेदारों से संपत्ति विवाद के कारण 53 वर्षीय संतोष पर हमला हुआ था,
जबकि पुलिस का कहना था कि यह हमला राजनीतिक विरोध के कारण किया गया था।
बताया जाता है आरएसएस के कुछ कार्यकर्ताओं ने एसएफआई से संबद्ध कुछ छात्रों
पर कथित तौर पर हमला किया था, जिसके बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।
संतोष पर उसके घर में ही हमला किया गया था। उसके हाथ और पैरों पर 21 प्रहार
किये गये थे। 18 जनवरी को रात करीब 11 बजे की इस घटना के समय संतोष के
पत्नी और बच्चे घर में नहीं थे। भाजपा ने हमले के विरोध में दूसरे दिन
हडताल की थी।
BREAKING..शराब घोटाला मामला: केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं,1अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा
राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा का विवादित बयान, कहा- भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope