बीकानेर। स्वदेशी जागरण मंच का हस्ताक्षर अभियान प्रारम्भ हुआ। शिवबाड़ी मंदिर के अधिष्ठाता संवित् सोमगिरि महाराज ने हस्ताक्षर करते हुए इस अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर सोमगिरि महाराज ने कहा कि आज के दौर में स्वदेशी की अवधारणा सर्वाधिक प्रासंगिक है। प्रत्येक व्यक्ति को मन, वचन और कर्म से स्वदेशी की अवधारणा को अपनाना चाहिए। हस्ताक्षर अभियान इस अभिव्यक्ति को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अभियान जन-जन का अभियान बने, इसके लिए सतत प्रयास करने की जरूरत है। स्वदेशी सभ्यता एवं संस्कृति से प्रेम करने वालों की संख्या जिस देश में अधिक होती है, वह देश अधिक सशक्त एवं समर्थ होता है। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बी. आर. छीपा ने भी अभियान के तहत हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि स्वदेशी का तात्पर्य सिर्फ स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग तक सीमित नहीं होता। हमें हमारी संस्कृति से प्रेम करना चाहिए। स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धरमप्रकाश ने बताया कि केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला, तहसील एवं ग्रामीण स्तर तक अभियान चलाया जाएगा। साथ ही स्वदेशी समर्थक अभियान, जागरूकता सम्मेलन, जागरूकता यात्रा, विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अभियान के साथ जोड़ा जाएगा। मंच के विभाग संयोजक अनिल शुक्ला ने कहा कि मंच द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष में चीन के विरोध में अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत इस विषय को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। इस अवसर पर मंच के महानगर संयोजक मधुसूदन व्यास एवं देवाराम काकड़ सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे। [@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुरानी का 88 साल की उम्र में निधन
मॉर्निंग हैडलाइंस : पश्चिमी बंगाल में भाजपा नेता राजू झा की गोली मार कर हत्या
क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार की हत्या में वांछित मुठभेड़ में ढेर
Daily Horoscope