लुधियाना। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू तथा अरविन्द केजरीवाल पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने सिद्धू के लिए कहा कि वो बार बार अपनी मां ही बादल लेते हैं और अब उन्होंने सोनिया गांधी को अपनी मां बना लिया है। सभी को जानकारी है कि वो पहले जमकर सोनिया गांधी को कोसा करते थे अब उनकी पार्टी में हैं। सुखबीर ने यह दावा किया कि सिद्धू छह माह के अन्दर फिर से पलट जाएंगे और कांग्रेस हाईकमान तथा कैप्टेन अमरिंदर सिंह को बुरा भला कहेंगे। लुधियाना से कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू के जलालाबाद से चुनावी जंग में उतरने के बारे में पूछे जाने पर सुखबीर ने उपहास उड़ाते हुए कहा कि बिट्टू जी को वहां के रास्तों के बारे में भी पता नहीं है और वो बिट्टू को एक गाइड भी देने को तैयार है। तांकि वो वहां के रास्ते के बारें में अवगत करवाता रहेगा। उन्होंने अरविन्द केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल देशद्रोहियों के साथ मिले हुए हैं और बार बार खालिस्तान समर्थकों के साथ बैठकें कर रहें है। [@ Exclusive: BSP ने इन 11 मुद्दों पर घेरा अखिलेश को, कहा- दोबारा मुख्यमंत्री.... ]
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope