• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी में मौसम में दिखा बदलाव,लोगों को मिली राहत

Showing a change in the weather in up relief to people - Lucknow News in Hindi

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में शुक्रवार को धूप निकलने से ठंड का असर पहले से कम हो गया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी में कमी आने के बाद अब ठंडी हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि 22 जनवरी से एक बार फिर कोहरा छाने की संभावना है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी कम हुई है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। हवाओं की रफ्तार कम हुई है और धूप निकलने से तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है।
गुप्ता ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, कानपुर का 7.3 डिग्री, गोरखपुर का 10 डिग्री, इलाहाबाद का 9.3 डिग्री और गोरखपुर का 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच उप्र के एटा जिले में गुरुवार को हुई दुर्घटना के बाद से ही सरकार ने ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है, जो बंद होने के आदेश के बाद भी पढ़ाई जारी रखे हुए हैं।

लखनऊ के जिलाधिकारी ने पहले ही ठंड की वजह से जिले के सभी स्कूलों को 20 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। जिला प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि यदि कोई स्कूल आदेश की अवहेलना करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे स्कूलों की मान्यता भी रद्द की जा सकती है।

[@ UP Election : ऊंट किस करवट बैठेगा? सभी दल जातिगत समीकरण में उलझे!]

यह भी पढ़े

Web Title-Showing a change in the weather in up relief to people
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: showing, change, weather, up relief, people, up hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved