• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शॉर्ट सर्किट से वाहन शो रूम में लगी आग

Short circuit a fire in the vehicle showrooms - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। दीपावली के दिन रविवार दोपहर में अचानक सेवाश्रम स्थित एक दुपहिया वाहन शोरूम में आग लग गई। तेज आग से ऑफिस का फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। सुचना पर मौके पर पहुंची 3 दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। हिरनमगरी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेवाश्रम ओवर ब्रिज के नीचे स्थित गांधी मोटर्स में अचानक आग लग गई। शोर रूम में यह आग दीपावली की पूजा के बाद लगी, जब ऑफिस का स्टाफ वहां से जा चूका था। आग से ऑफिस और वाहनों की एसेसरीज पार्ट जलकर राख हो गए। शोरूम से धुआं निकलते देख लोगों को आग का पता चला और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। इस दौरान हिरण मगरी पुलिस भी पहुंची। मौके पर फायर ब्रिगेड की सहायता से आग बुझाई जा सकी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट से बताया जा रहा है । यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......! यह भी पढ़े :वकील नेCJI को कहा हैंडसम,वे बोले-बाहर निकालो

यह भी पढ़े

Web Title-Short circuit a fire in the vehicle showrooms
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: short , circuit, fire, vehicle , showrooms, udaipur, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved