• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

सेना के काफिले पर हमला,3जवान शहीद

तिनसुकिया। असम के तिनसुकिया जिले के पेंगरी इलाके में शनिवार को उल्फा के संदिग्ध आतंकिवादियों ने सेना के काफिले पर हमला कर दिया, जिसमें 3 जवान शहीद हो गए और 4 बुरी तरह से जख्मी हो गए। उल्फाग उग्रवादियों और सेना के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है। सेना सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है। घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने हमले की निंदा करते हुए हमलावरों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का भरोसा दिया है।


रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील न्यूटन ने कहा कि घटना शनिवार तडक़े करीब 5:30 बजे पेनगेरी इलाके की है। न्यूटन ने कहा, उग्रवादियों ने सडक़ पर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईईडी) रखा था, जैसे ही सेना का काफिला वहां से गुजरा विस्फोट कर दिया गया। इसके बाद काफिला रुक गया। उसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हालांकि जवाबी कार्रवाई की, लेकिन हमले में चार जवान घायल भी हो गए हैं। घायलों जवानों को पास के अस्पताल में इलाजे केलिए ले जाया गया है। लोगों ने बताया कि आतंकवादियों ने सडक़ के दोनों ओर से सैन्य वाहन पर गोलीबारी की। सडक़ के दोनों तरफ जंगल है। अभी तक किसी आतंकी के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़े

Web Title-Three army jawans killed in after an IED blast and ongoing encounter with ULFA militants in Assam,s Tinsukiya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shootout, terrorists, tinsukia in assam, sena, ulfa, died, soldier, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, guwahati news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved