• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब गडकरी पर फेंका गया जूता, चुनावी रैली के दौरान घटी घटना

news shoe hurled at nitin gadkari rally in pune - India News in Hindi

पुणे। पुणे के कोथरूड में चुनावी रैली को संबोधित करने आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर एक व्यक्ति ने जूता मारने का प्रयास किया। हालांकि जूता गडकरी को नहीं लगा और गडकरी से काफी दूर जाकर गिरा। गडकरी के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को पकड लिया और जमकर धुनाई कर दी। बाद में उस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

घटना तब घटी जब गडकरी चुनावी सभा को संबोधित करने आ ही रहे थे। तभी भीड में शामिल एक शख्स ने पीछे से उन्हें निशाना बनाकर जूता फेंक दिया, जो गडकरी को न लगकर दूर जाकर गिरा। गडकरी के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी शख्स को पकडकर पहले तो उसकी जमकर धुनाई कर दी और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। कहा जा रहा है कि जूता फेंकने वाला व्यक्ति शराब के नशे में था। पुलिस ने उस व्यक्ति से पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े

Web Title-news shoe hurled at nitin gadkari rally in pune
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shoe, nitin gadkari, rally, hindi news, pune
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved