इटावा। 11 मार्च के बाद
नई पार्टी बनाने का ऐलान करने वाले समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के
पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव अपनी बात से पीछे हट गए हैं। सोमवार को उन्होंने
कहा कि वह अब नई पार्टी नहीं बनाएंगे।
शिवपाल ने हालांकि यह भी
कहा कि वह सपा-कांग्रेस के गठबंधन से खुश नहीं हैं। एक साक्षात्कार में उन्होंने
कहा, "अखिलेश द्वारा किए गए सपा-कांग्रेस गठबंधन पर नेताजी बहुत नाराजगी जता
चुके हैं। मैं नेताजी की राय से सहमत हूं।"
शिवपाल ने कहा, "हम लोग 2012 में सभी सीटें लड़े थे। स्पष्ट बहुमत की सरकार
बनाई थी। इस बार गठबंधन के चलते 105 सीटें पहले ही कांग्रेस को दे दीं। ये कैसा
गठबंधन जिससे नुकसान हो?"
--आईएएनएस
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope