• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व

shivaratri festiwal is celebrated - Nuh News in Hindi

मेवात। शिव मंदिरों में शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली और लोग सुबह से मंदिरों के बाहर लाइनों में लगकर पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान शिव की पूजा करते नजर आए। महाशिवरात्रि के दिन मंदिरों में काफी रौनक नजर आई। इतना ही नहीं, कुछ मंदिरों में तो भंडारे का इंतजाम भी किया गया। नूंह की करीब 300 महिलाओं ने चार किलो मीटर की कलश यात्रा भी निकाली और भगवान शिव का गुणगान गाया। आपको बता दें कि नूंह शहर का प्राचीन शिव मंदिर अरावली के दामन में बना हुआ है। इतिहासकारों का कहना है कि कृष्ण भगवान कौरव-पांडव को मानने नल्हड़ आये थे। ये शिव मंदिर प्राचीन काल से अरावली की दामन में अपनी सुंदरता को समेटे हुए है। मंदिर प्रबंधक समिति के चेयरमैन एस के मलिक ने बताया कि यहां शिवलिंग प्राकृतिक है। वर्ष 1981 में स्वामी ज्ञान गिरी महाराज की ओर से मंदिर का निर्माण शुरू कराया गया। यहां सरस्वती, गणेश जी, गंगा धारा पृथक दिखाई देती है। मंदिर से 287 सीढ़ी चढ़ कर अरावली पर्वत माला की चोटी पर कदम के पेड़ के नीचे शिवलिंग है। जहां कुदरती झरने का पानी पीने के लिए भी उत्तम माना गया है।

[ अनाथ और गरीब बच्चों के मन की मुराद पूरी कर रहा है साई सौभाग्य मंदिर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-shivaratri festiwal is celebrated
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shivaratri festiwal is celebrated, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, nuh news, nuh news in hindi, real time nuh city news, real time news, nuh news khas khabar, nuh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved