• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिवसेना का BJP को शनि तक अल्टीमेटम

news shiv sena will not join bjp lead government in maharastra prefer to sit at opposition benches - India News in Hindi

मुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणनवीस सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए एक हफ्ते का ही वक्त रह गया है, मगर अभी तक भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच दूरियां कम नहीं हो पा रही हैं। दोनों पार्टियां सरकार में साझेदारी करने को लेकर अपने मतभेदों को अभी तक दूर नहीं कर पाई हैं। सूत्रों की मानें तो, सुई उपमुख्यमंत्री पद पर अटकी हुई, क्योंकि सेना इस पर अपना दावा जता रही है, जबकि भाजपा यह पद सृजित करने को तैयार नहीं है।

 रिपोर्टों के मुताबिक, शिवसेना ने प्रदेश भाजपा नेताओं से साफ कह दिया है कि शनिवार तक अगर उसके नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया तो विधानसभा में बहुमत साबित करने वाले दिन वह (शिव सेना) देवेंद्र फडणनवीस सरकार को समर्थन नहीं देगी। सेना के एक पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी के अल्टीमेटम से भाजपा को अवगत करवा दिया गया है। हालांकि, भाजपा सूत्रों ने यह साफ कर दिया है कि पार्टी अपने पुराने सहयोगी के आगे झुकने वाली नहीं है। उपमुख्यमंत्री पद के अलावा शिवसेना ने पांच कैबिनेट पोस्ट के साथ 10 मंत्री बनाए जाने की मांग की है।

सूत्रों ने बताया अगर भाजपा उपमुख्यमंत्री पद पर राजी नहीं होती है तो पार्टी 6 कैबिनेट पोस्ट सहित 12 मंत्री पद दिए जाने की मांग कर रही है। जबकि भाजपा ने शिवसेना को साफ कर दिया है उपमुख्यमंत्री पद किसी भी सूरत में नहीं बनाया जाएगा और न ही उसे आठ मंत्री पद से ज्यादा दिए जाएंगे, जिसमें सेे 4 कैबिनेट रैंक के मंत्री होंगे। उल्लेखनीय है कि देवेंद्र फडणनवीस के शपथग्रहण समारोह के बाद से ही सरकार में शामिल होने को लेकर दोनों पार्टियों में पिछले शुक्रवार से बातचीत चल रही है।

हालांकि, शिवसेना के एक सांसद ने बताया कि उपमुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों पार्टियों मे गतिरोध बरकरार है। उल्लेखनीय है कि शिव सेना 1995 का फॉर्मूला लागू करना चाहती है। इसके तहत जब दोनों पार्टियों ने पहली बार महाराष्ट्र में सरकार बनाई थी तब मुख्यमंत्री शिव सेनाका था, जबकि उपमुख्यमंत्री का पद भाजपा को मिला था। यही प्रçRया कांग्रेस-राकांपा ने 15 साल तक सत्ता में रहते हुए अपनाई थी। हालांकि, प्रदेश में 122 सीटें जीतकर सबसे बडी पार्टी बनकर उभरी भाजपा इस प्रçRया को समाप्त करना चाहती है।

यह भी पढ़े

Web Title-news shiv sena will not join bjp lead government in maharastra prefer to sit at opposition benches
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shiv sena not join bjp government, maharastra
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved