मुंबई। शापूरजी पालोनजी ग्रुप की दो कंपनियों- साइसर इन्वेस्टमेंटस और
स्टर्लिंग इन्वेस्टमेंट कॉर्प. ने एक कानूनी याचिका में टाटा संस और रतन
टाटा को एयरएशिया इंडिया में 22 करोड़ रुपये के कथित अवैध लेनदेन से सीधा
जोड़ दिया है। नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्युनल में दायर इस याचिका में इससे भी
बड़ा आरोप लगाया है कि इस लेन-देन में रतन टाटा की ओर से टाटा संस की
डीलिंग हामिद रजा मलकोटिपुर के साथ हुई जो प्रतिबंधित खूंखार आतंकवादी है।
दोनों आरोपों पर डिलॉइट की रिपोर्ट का हवाला दिया जिसने एयरएशिया इंडिया पर
फॉरेंसिक जांच की थी।
याचिका में दोनों कंपनियों ने कहा, ‘इसलिए,
प्रतिवादी 2 (रतन टाटा) के निर्देश पर एयरएशिया के साथ डीलिंग्स में टाटा
ग्रुप परोक्ष रूप से आतंकवाद का फाइनेंसर रहा और प्रतिवादी 2 (रतन टाटा) ने
अपने कामकाज से टाटा ग्रुप की पुरानी छवि को भरपाई नहीं किया जा सकने वाला
नुकसान पहुंचाया। इससे न केवल टाटा ग्रुप के शेयरहोल्डरों का बल्कि इसके
एंप्लॉयीज का भी भरोसा टूटा।’
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope