चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री अनिल विज 1 से 4 दिसम्बर तक कोलकाता में होने वाले 7वें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे राज्य में आयुर्वेद को बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को बल मिलेगा। इसकी जानकारी देते हुए अनिल विज ने कहा कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय के सहयोग से विश्व आयुर्वेद फाऊंडेशन की ओर से कोलकाता के विज्ञान केंद्र में हो रहे इस एक्सपो का विषय आयुर्वेद पारिस्थितिक तंत्र को मजबूत करना है। समारोह के दौरान दुनिया के करीब 40 देशों के 500 प्रतिनिधियों सहित 4 हजार से अधिक प्रतिभागी शिरकत करेंगे। वहीं आयुर्वेद से जुड़े सरकारी और गैर सरकारी करीब तीन सौ संगठन भी एक्सपो में शामिल होंगे।
खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी
सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope