बीेकानेर। बड़े नोट जमा कराकर छोटे नोट लेने के लिए बैंकों में लगी कतारों में लगे लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद कांग्रेस की ओर से बैंकों के बाहर सहायता टेबिल लगाकर उनकी मदद की जा रही है। इसी कड़ी में बीकानेर में देहात कांग्रेस कमेटी ने कई बैंकों के बाहर हेल्प डेस्क लगाई और कतार में लगे लोगों को चाय पानी पिलाते हुए उनकी फाॅर्म भरने में मदद की। इस दौरान जिलाध्यक्ष गहलोत ने केंद्र सरकार पर पांच सौ और एक हजार के नोट बंद कर आमजन को परेशान करने का आरोप लगाया। जिससे आज हर वर्ग परेशान है। इस मौके पर देहात कांग्रेस उपाध्यक्ष नारायण सिंह चारण, अब्दुल रहमान, रामेश्वरलाल जाखड़, महासचिव नोपाराम जाखड़, हेतराम बिश्नोई, शिवलाल मेघवाल, मनोज सारण, गिरधारीलाल प्रजापत, कोषाध्यक्ष कोशल दुग्गड़, सचिव ओमप्रकाश सियाग, पुनमचन्द भाम्भू,, विक्रम स्वामी, धनस्वामी खुड़िया, यूथ कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, सेवादल मुख्य संगठक प्रहलाद ंिसंह मार्शल, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अकरम सम्मा, देहात महिला अध्यक्ष शशिकला राठौड़, रेणु भोबिया, एनएसयूआई अध्यक्ष श्रवण धुंधवाल, रेणु भोबिया और जगदीश बिश्नोई सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope