• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छेड़छाड़ पर पीटे युवक ने फूस के 16 घरों में लगाई आग

Set fire to 16 houses of straw in gonda - Gonda News in Hindi

गोंडा। देवी पाटन मण्डल के बलरामपुर जिले में ललिया थाना क्षेत्र के सतरहिया गांव में देर रात एक युवक ने रंजिशन कई घरों को आग के हवाले कर दिया। अग्निकांड में 16 फूस के घर जल गए हैं व काफी संपत्ति राख हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

सतरहिया गांव में रात करीब साढ़े 11 बजे रामलाल पुत्र सुकई के घर से आग की लपटें उठने लगी। रमेश, बिंदेश्वरी, गुरु प्रसाद व जलील के घर भी अचानक धू-धूकर जलने लगे। हवा तेज थी इसलिए आग गांव में फैलते देर न लगी। देखते ही देखते रामलाल, रमेश, बिंदेश्वरी, गुरु प्रसाद, कैराती, जलील, पुत्तन, अयोध्या, रामकुमार, राधेश्याम, त्रिलोकी, विजय कुमार, तिलकराम, सहजराम और अर्जुन प्रसाद के घर राख हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझाने में करीब एक घंटा लग गया। जलील की एक बकरी भी आग में झुलस कर मरी है। रामलाल का पंपसेट व चारा मशीन अग्निकांड की भेंट चढ़ गए। पीड़ितों के पास पहनने को कपड़ा व खाने के लिए अन्न का एक दाना नहीं बचा है।

ग्राम प्रधान आदर्श कैराती छोटू ने अग्निकांड पीड़ितों को भोजन की व्यवस्था कराई है। रामलाल आदि ग्रामीणों ने बताया कि अग्निकांड की घटना को गांव के ही एक युवक ने अंजाम दिया है। एक माह पूर्व उसी युवक ने खलिहान में आग लगा दी थी। जिसमें भारी नुकसान हुआ था। उस युवक ने छह माह पूर्व किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी। ग्रामीणों ने पकड़ कर उसे बुरी तरह पीटा था। सिफारिश करने पर उसे छोड़ दिया गया था। युवक ने कहा था कि वह गांव को 12 बार आग के हवाले करेगा। वह दो बार गांव में आग लगा चुका है। कार्रवाई न होने पर वह आगे भी गांव को आग के हवाले करेगा। ग्रामीणों ने युवक को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी है। घटना के बाद आरोपी युवक गांव छोड़ कर फरार हो गया है। प्रभारी निरीक्षक रूदल यादव ने बताया कि तहरीर मिली है आरोपों की जांच की जा रही है। क्षेत्रीय लेखपाल अयोध्या प्रसाद ने बताया कि क्षति का आकलन कर लिया गया है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Set fire to 16 houses of straw in gonda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: set, fire, 16, houses, straw, gonda, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gonda news, gonda news in hindi, real time gonda city news, real time news, gonda news khas khabar, gonda news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved