• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संदिग्ध परिस्थितियों में कारोबारी के नौकर ने लगाई फांसी

servant sucide in kanpur cant area - Kanpur News in Hindi

कानपुर। कैंट थानाक्षेत्र में कारोबारी के नौकर ने फांसी लगा आत्महत्या की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम भेज जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से सीतापुर के ग्राम बिसावा निवासी किसान रामकिशन का बेटा सुरेश (22) छावनी में कारोबारी प्रवीन राठौर के घर रहकर काम करते थे। कारोबारी प्रवीन ने बताया कि मंगलवार देर रात नौकरी सुरेश खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे से न निकलने पर उन्होंने जा कर देखा तो उसका शव कमरें में लटक रहा था। अनहोनी की जानकारी उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कैंट इंस्पेक्टर ने बताया युवक के आत्महत्या का कारण नहीं स्पष्ट हो सका है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलती है तो कार्यवाही की जायेगी। बताते चलें कि कारोबारी प्रवीन राठौर का नाम बसपा सरकार में हुए एनएचआरएम घोटाले में सामने आ चुका है।

[@ UP ELECTION: चुनावी दंगल में एक राजा और उसकी दो रानियां]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-servant sucide in kanpur cant area
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: servant, sucide, kanpur cant, area, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved