चंडीगढ़। इनेलो ने 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल के जन्मदिन पर करनाल में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी बनाया है। इसके अलावा 3 से 9 सितंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय बैठकें करने का निर्णय लिया है। इन बैठकों को इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा संबोधित करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कि इनेलो ने इस बार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस को ‘सदभावना सम्मान दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। अशोक अरोड़ा ने बताया कि जिलास्तरीय बैठकों में पार्टी कार्यकर्ताओं व प्रदेश की जनता को रैली के लिए न्यौता भी दिया जाएगा। इनेलो प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इसके अलावा पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिलों व हल्कों का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।
इनको बनाया प्रभारी
इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला को गुडग़ांव, पानीपत, करनाल व कुरुक्षेत्र, प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा को कैथल व सोनीपत, पूर्व सीपीएस रामपाल माजरा को झज्जर व जींद, सांसद दुष्यंत चौटाला को हिसार, इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला को भिवानी, सिरसा जिला परिषद के उपाध्यक्ष करण चौटाला को सिरसा, सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी को फतेहाबाद, पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबडा को महेंद्रगढ़, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल को रेवाड़ी, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपी चंद गहलोत को मेवात व पलवल, पूर्व विधायक राम कुमार सैनी को फरीदाबाद, पार्टी प्रवक्ता डॉ. केसी बांगड को रोहतक, प्रदीप चौधरी को पंचकूला, पूर्व आईएएस अधिकारी बी.डी. ढालिया को अंबाला और पूर्व डीजीपी एमएस मलिक को यमुनानगर का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। अशोक अरोड़ा ने बताया कि इसके अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग हल्कों का भी प्रभारी बनाया गया है।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope