नरेंद्र शर्मा [@ Punjab election-कौन करेगा राज, किसके सिर होगा मुख्यमंत्री का ताज...]
अमृतसर। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल इस चुनाव में अंतिम चुनाव का कार्ड खेल सकते हैं। वह मतदाताओं से कह सकते हैं की यह उनका अंतिम चुनाव है। अत: उन्हें वोट देकर विजयी विदाई दें। लोग उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान भी करेंगे। वह अपने हर-मन प्यारे नेता को वोट भी देंगे। बादल साहब चुनाव जीत भी जाएंगे। बेशक उन्होंने पांच बार मुख्यमंत्री रहने के बावजूद अपने क्षेत्र में न तो कोई कॉलेज, न कोई बड़ा स्कूल ,ना बस-स्टैंड, न मंडी, कोई उद्योग और न ही गलियां-नालियां बनवाई हैं।
जबकि पिछले चुनाव में उन्होंने क्षेत्र के लोगों से यह सब कुछ बनवाने का वायदा किया था। बादल का लंबी विधानसभा क्षेत्र से यह पांचवां चुनाव है। उन्होंने 1997 में यहां से पहला चुनाव लड़ा था। उसके बाद 2002, 2007 और 2012 में भी वह इसी विधानसभा क्षेत्र से विजयी होकर मुख्यमंत्री बने थे। लम्बी विधान सभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने देहली के विधायक जरनैल सिंह को मैदान में उतारा है।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope