• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नि:स्वार्थ भाव से किया कार्य मानवता की सच्ची सेवा : प्रतिभा सिंह

Selflessly work done true service of humanity: Pratibha Singh - Shimla News in Hindi

शिमला। ऑलमाईटी ब्लैसिंग संस्था द्वारा नि:स्वार्थ भाव से किया जा रहा मानव सेवा का कार्य सही मायनों में भगवान की सच्ची पूजा है। हिमाचल प्रदेश राज्य रैडक्रॉस सोसायटी अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने डेंटल अस्पताल में ऑलमाईटी ब्लैसिंग संस्था के कैंटीन भवन के उदघाटन अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कैंटीन के इस परिवर्तन से जहां कैंसर अस्पताल व डैंटल अस्पताल के मरीजों व परिजनों को फायदा मिलेगा तथा वहीं आईजीएमसी के मरीजों व उनके परिजनों को भी इसका लाभ प्राप्त होगा। इस कैंटीन में चाय, बिस्कुट, दलिया आदि चीजें मरीजों को दी जा रही है। इसके अतिरिक्त कंबल भी मरीजों व उसके परिजनों को उपयोग करने के लिए मुफ्त देने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने भी ऑलमाईटी संस्था के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से जहां लोगों को सुविधा मिलती है, वहीं सामाजिक जुड़ाव की भावना को भी बल मिलता है। संस्था के अध्यक्ष सर्वजीत सिंह बॉबी ने बताया कि जल्द ही कैंटीन में दोपहर का भोजन भी आरंभ कर दिया जाएगा।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

यह भी पढ़े

Web Title-Selflessly work done true service of humanity: Pratibha Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: selflessly, work, done, true, service, humanity, shimla news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved