फिरोजपुर। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अपने बयानों को लेकर कम ही चर्चाओं में रहते है। उनकी छवि शांत व सोच समझकर बोलने वाले मुख्यमंत्री की रही है। लेकिन पंजाब राजनीति के भीष्म पितामाह माने जाने वाले सीनियार बादल इन दिनों चुनावी रैलियों में विरोधियों पर जमकर बरस रहे है। फिरोजपुर में आयोजित चुनावी रैली में सीनियर बादल ने कहा कि मैंने सूबे की भलाई के लिए चौतरफा काम किए, फिर भी जिसको देखो वही बादल-बादल कर रहा है, सारे बादलों के खिलाफ हैं लेकिन मैं बता देना चाहता हूं कि बादलों ने चूडिय़ां नहीं पहन रखी है। प्रकाश सिंह बादल गुरूहरसहाय अनाज मंडी में पार्टी प्रत्याशी वरदेव सिंह मान के समर्थन में रैली को संबोधित कर रहे थे। बादल ने कहा कि आतंकवाद की बुनियाद कांग्रेस ने रखी। सतलुज यमुना लिंक (एसवाइएल) नहर को कांग्रेस ने मंजूरी दी। कांग्रेस ने पंजाब को आर्थिक तौर पर नुकसान पहुंचाकर पड़ोसी राज्य को अमीर बनाने की कोशिश की। [@ अमृतसर में सजने लगा दंगल, औजला और छीना में होगा मुकाबला] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
हरियाणा में 1 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद, 417 मंडियों में खरीद केंद्र बनाए गए
एके एंटनी के बेटे के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगी ओमन चांडी की बेटी
Daily Horoscope