• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले का साया, दो अफगान आतंकियों की तलाश

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में आंतकी साया मंडरा रहा है। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दी गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और खुफिया एजेंसियां दो संदिग्ध अफगान आतंकियों की तलाश में जुटी है। अफगान पासपोर्ट पर भारत में दाखिल हुए ये आतंकी गणतंत्र दिवस के मौके पर देश में हमले करने की फिराक में हैं। इनकी तलाश में दिल्ली पुलिस साउथ दिल्ली के लाजपत नगर, भोगल और खिडकी एक्सटेंशन में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। सुरक्षा इतंजामों के लिए 25 जोन बनाए गए हैं। प्रत्येक जोन में एक खुफिया एजेंसी का जासूस और एक सीनियर पुलिस अधिकारी नजर रखेंगे। राजपथ और उसके आसपास के इलाकों में विशेष निगरानी की जा रही है। विभिन्न राज्यों के करीब 50 जासूसों को स्नाइपरों के साथ छतों और पेडों पर तैनात किया गया है। हाल ही में विभिन्न सुरक्षा प्रतिष्ठानों के अफसरों की एक अहम बैठक भी हुई। इस बैठक में एक खुफिया एजेंसी के प्रमुख ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के कुछ इनपुट्स शेयर किए। गौरतलब है कि दिसंबर 2015 में जैश के काबुल स्थित एक धडे ने दो आतंकियों को भारत भेजा था। ये दोनों जनवरी तक दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में रहे। हालांकि, वारदात की तैयारियों को अंजाम देने की प्रैक्टिस के दौरान दुर्घटनावश एक कम तीव्रता वाले आईईडी ब्लास्ट के बाद वे मिशन अधूरा छोडकर भाग गए थे।

[@ शैक्षणिक सत्र 2017-18 में नए सात कोर्स शुरू करने की प्लानिंग ]

यह भी पढ़े

Web Title-security alert in Delhi on republic day, cops hunt for 2 Afghans
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: security alert in delhi, alert on republic day, cops hunt for 2 afghans, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved